ईंटों को पकाने में ऊर्जा की खपत की गणना एक महत्वपूर्ण पैरामीटर है जिसका उपयोग भट्ठे के प्रदर्शन को मापने के लिए किया जाता है। अधिकांश ईंट निर्माता अपने भट्ठे के ऊर्जा प्रदर्शन की गणना, भट्ठे में प्रति लाख ईंट पकाने में कितने टन ईंधन का इस्तेमाल हुआ, से करते हैं। हालांकि, यह ऊर्जा के प्रदर्शन को मापने का सबसे अच्छा तरीका नहीं है, क्योंकि न केवल अलग-अलग ईंधनों की ऊर्जा परिमाण अलग-अलग होती हैं, बल्कि ईंट का वजन भी भिन्न हो सकता है।
विशिष्ट ऊर्जा खपत, या एस.ई.सी., का उपयोग किसी भट्ठे की ऊर्जा दक्षता को समझने के लिए किया जाता है। एस.ई.सी. 1 किलोग्राम पकी ईंट के उत्पादन में इस्तेमाल हुई थर्मल ऊर्जा की मात्रा (किलोकैलरीज (kcal) या मैगाजूल्स (MJ) में) होती है। एस.ई.सी. मिट्टी के प्रकार, ईंधन के प्रकार, भट्ठा प्रौद्योगिकी और भट्ठा संचालन प्रथाओं पर निर्भर करता है।
अपने भट्ठे के एस.ई.सी. की गणना करने के लिए इस ऑनलाइन टूल का उपयोग करें।