ब्रिकगुरु के बारे में
ईंट-निर्माण में भारी मात्रा में संसाधनो का उपयोग होता है, और यह एक संसाधन-गहन प्रक्रिया है। नई तकनीकों, पुरानी तकनीकों में सुधार और आज के समय में उपलब्ध और अधिक कुशल प्रक्रियाओं के चलते ऊर्जा बचाने और ईंट निर्माण से जुड़े पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने के क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनाएं हैं।
विगत वर्षों के दौरान सम्पूर्ण विश्व में ईंट-निर्माण-उद्योग में कई महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव आये है, जो निर्माण प्रक्रिया में ऊर्जा खपत कम करते है और कई तरह से पर्यावरण-हितैषी भी है।
एक ज्ञान और प्रशिक्षण पोर्टल के रूप में ब्रिकगुरु का उद्देश्य तीन वर्गों के उपयोगकर्ताओं को संसाधन-कुशल (resource-efficient) ईंटों की तकनीक और तकनीकी जानकारियां प्रदान करना है।
- ईंट उत्पादक (मौजूदा/स्थापित, संभावित/नवीन)
- ईंट उपयोगकर्ता (बिल्डर्स, ठेकेदार, आर्किटेक्ट्स, सलाहकार, बिल्डिंग मालिक, होम बिल्डर्स)
- प्राधिकरण और अन्य (संघीय, राज्य और स्थानीय सरकारों के नीति निर्माता और हितधारक; औद्योगिक संघों के हितधारक, सिविल-सोसाइटी संगठन, ईंट उद्योग और निर्माण उद्योग से जुड़े अन्य)।
यदि आप एक ईंट निर्माता हैं, तो ब्रिकगुरु आपको संसाधन-कुशल ईंट उत्पादन के सभी पहलुओं पर बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक और सीधे कार्रवाई करने योग्य जानकारी, ज्ञान और प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
यदि आप एक ईंट उपयोगकर्ता हैं तो ब्रिकगुरु संसाधन-कुशल ईंटों के चयन, खरीद और उनके उपयोग में आपकी सहायता करेगा, जो न केवल आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप होगा बल्कि निर्माण के लिए अनमोल संसाधन बचाकर आपके लिए किफायती भी सिद्ध होगा।
यदि आप संघीय, राज्य या स्थानीय सरकारों के नीति या निर्णय निर्माता या नियामक हैं तो ब्रिकगुरु संसाधन-कुशल ईंटों के निर्माण और उपयोग के लिए अनुकूल नीतियों को तैयार करने के लिए विचारों, सुझावों और मार्गदर्शन के साथ आपकी सहायता करेगा।
बस अपनी कैटेगरी वाले बटन पर क्लिक करें, अन्वेषण करें और विशेष रूप से आपके लिए व्यवस्थित किये गये इन पृष्ठों में से जो चाहें हैं उसे ग्रहण करें!
ब्रिकगुरु की सामग्री को इन तीन वर्गों के उपयोगकर्ताओं की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप संरचित किया गया है। सामग्री कवरेज में शामिल है:
- ईंट निर्माण की प्रक्रियाएं और तकनीकें
- भट्ठा संचालन
- भट्ठा सुधार
- ऊर्जा दक्षता
- प्रदूषण नियंत्रण
- संसाधन-कुशल ईंटों का उत्पादन
- संसाधन-कुशल ईंटों के अनुप्रयोग और उपयोग
- विनियम (regulations)
- बाजार … और अन्य!
इस सामग्री का उपयोग करने हेतु ब्रिकगुरु के निम्नलिखित ज्ञान और सूचना-साझा करने वाले एवेन्यूज़ का अन्वेषण करें:
- नॉलेज ब्रीफ
- केस स्टडी
- उपकरण/टूल्स
- वीडियो
- चित्र
- लेख
- ऑनलाइन कोर्स
- वेबिनार
- प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यक्रम की सूचना
- सप्लायरों की सूची
- ईंट उत्पादकों की सूची
- वेबसाइट की सूची
- चर्चा मंच
- हेल्पलाइन
- ब्लॉग
- समाचार
ब्रिकगुरु कई चरणों में विकसित किया जा रहा है और विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ सामग्री के क्रमिक और सुधारात्मक रोलआउट होते रहेंगे। नवीनतम विकास की जानकारी हेतु ब्रिकगुरु को नियमित रूप से विज़िट करते रहें। आपकी टिप्पणियों और सुझावों का स्वागत है।